आरजेडी समर्थकों पर पिटाई का आरोप, एक थाना क्षेत्र में तीन मामला दर्ज, बीजेपी प्रत्याशी ने की गिरफ्तारी की मांग

आरजेडी समर्थकों पर पिटाई का आरोप, एक थाना क्षेत्र में तीन मामला दर्ज, बीजेपी प्रत्याशी ने की गिरफ्तारी की मांग

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव के बाद मारपीट की बड़ी खबर सामने आई है। आरोप है कि आरजेडी को वोट नहीं देने पर सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचेया गांव में एक दलित परिवार के साथ मारपीट की गयी। पीड़ितों के अनुसार, वोट देकर घर लौटने के दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और बीजेपी को वोट देने का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी। घटना में तीन लोग जख्मी हो गए हैं, जिन्हें ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों में अखिलेश यादव, विशाल यादव समेत अन्य लोग शामिल थे। इस घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है।

DIARCH Group 22Scope News

GOPAL 22Scope News

c15f7afb 8acd 42d3 88f9 2b76eccdc683 22Scope News

पुलिस ने मारपीट की पुष्टि की , जांच में जुटी, बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का मामला

उधर, एसडीपीओ राजेश कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बैकुंठपुर विधानसभा में मतदान समाप्त होने के बाद तीन स्थानों पर बैकुंठपुर थाना के बंगरा, महम्मदपुर थाना के देवकुली और सिधवलिया थाना के बुचेया पर मारपीट की घटनाएं दर्ज की गई हैं। तीनों जगहों पर अलग-अलग लोगों द्वारा शिकायत दी गई है, जिसमें आरजेडी समर्थकों पर हमला करने का आरोप है। एसडीपीओ ने कहा कि घायल व्यक्तियों से लिखित शिकायत ली जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

bd4d9c16 7698 4576 ae08 15a09a35db70 22Scope News

बीजेपी प्रत्याशी ने घायलों से की मुलाकात, आरोपियों की गिरफ्तारी की रखी मांग

इस बीच, बीजेपी प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने आरोप लगाया कि आरजेडी विधायक प्रेम शंकर यादव की संभावित हार से हताश होकर उनके समर्थकों ने बीजेपी समर्थकों पर हमला किया है। मिथिलेश तिवारी ने बताया कि बंगरा में संजीत मिश्रा, देवकुली में सुमन सिंह और बुचेया में दलित परिवार के सदस्य को पीटा गया। उन्होंने प्रशासन से शिकायत कर 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटनाओं के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

अज्ञात वाहन की चपेट में बाईक सवार की मौत

वहीं नगर थाना क्षेत्र के तुरकाहां थावे बाईपास पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके हो गई और बाईक बुरी तरह हुआ क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक की पहचान अभी तक नही हो सकी है। ग्रामीणों की सूचना पर भी नही पहुची पुलिस तो भड़का आक्रोश। आक्रोशित लोगो ने सड़क किया जाम। आवागमन हुआ बाधित।

f4a3523d 9839 4e97 965b 00fdf805dd1c 22Scope News

ये भी पढ़े :  जमुई में गरजे अमित शाह, बोले – विकास की आधारभूत संरचना तैयार,अगला पांच साल अहम,रफ्तार पकड़ेगा बिहार

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

IPL 2026: बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा Chris Gayle का...

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक सीजन में सबसे...

खेल अवसंरचना के सुदृढ़ संचालन एवं विशेषज्ञ आधारित विकास पर खेल...

पटना : बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने आज विकास भवन स्थित खेल विभाग में विभागीय योजनाओं एवं खेल अवसंरचना विकास की विस्तृत...

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन...

रांची : गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन हासिल करने का एक वर्ष पूरा किया। यह कॉलेज बिहार और...

बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में नए सत्र से शुरू...

पटना : राज्य में खुलने वाले नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई प्रारंभ करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने...

बकरीद पर हर जिले में चौकसी बढ़ी, अधिकारियों को अलर्ट मोड...

पटना : बकरीद के मौके पर राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार को सभी जिलों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img