Advertisment

SC-ST थाना प्रभारी की पिटाई, बच्‍ची से अश्‍लील हरकत करने का आरोप

कटिहार : कटिहार में एससी एसटी थाना प्रभारी नित्यानंद पासवान को लोगों ने बंधक बनाकर पिटाई करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि सहायक थाना क्षेत्र के बुद्धू चौक मोहल्ले में आरोपी थाना प्रभारी नित्‍यानंद पासवान एक नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर रहे थे. बच्‍ची किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर भागी और अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी. आरोप है कि बच्‍ची की मां ने इसको लेकर विरोध जताने पर थाना प्रभारी नित्‍यानंद पासवान उनके साथ भी बदतमीजी करने लगे.

इससे स्‍थानीय लोग आक्रोशित हो गए और पहले तो थाना प्रभारी को बंधक बना लिया. बाद में जब थाना प्रभारी नित्‍यानंद पासवान को छुड़ाने के लिए सहायक थाना पुलिस पहुंची तो गुस्‍साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर कर जमकर प्रदर्शन करने लगे. स्‍थानीय पुलिस किसी तरह से एससी-एसटी थाना प्रभारी को लोगों के चुंगल से मुक्‍त कराकर बाहर लाई. इस घटना से आक्रोशित लोग आरोपी थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

रिपोर्ट : श्याम

SC-ST की सूची में संशोधन बिल पेश, भोगता, गंझू सहित 10 जातियों को मिलेगा अनुसूचित जनजाति का दर्जा

Koderma Meghatari Road Accident: मेघातरी घाटी में भीषण हादसा, ट्रक का...

Koderma Meghatari Road Accident: सोमवार देर रात जिले के मेघातरी घाटी इलाके में एक दुखद सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पत्थर...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...