रांची : झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव एवं संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुरेश पासवान का प्रदेश कार्यालय रांची में नई जिम्मदारी मिलने के बाद आज राष्ट्रीय जनता दल युवा मोर्चा के द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुरेश पासवान ने कहा कि पार्टी ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे। संगठन को सभी जिलों में मजबूत करेंगे और पार्टी सहयोग से ही आगे बढ़ सकता है। आनेवाला दिन राष्ट्रीय जनता दल का है इसलिए हम सबों को बहुत मेहनत करने की जरूरत है।
प्रधान महासचिव संजय यादव ने कहा कि पार्टी की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। प्रखंड स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे, साथ ही पार्टी में जिन लोगों के मन मे थोड़ी नाराजगी है उसे भी दूर करेंगे ताकि सभी साथ मिलकर पार्टी को आगे बढाएंगे। क्योंकि पार्टी है तभी हम है।
संजय यादव ने कहा कि हमारे पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिलकर जातीय जनगणना कराने की मांग करेंगे। हमारे नेता लालू प्रसाद यादव हमेशा से पिछड़े, शोषित ओर गरीबों को आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष करते रहे हैं। हमारे नेता तेजस्वी यादव ने भी देश स्तर पर इसको लेकर आवाज उठाने का काम किया है। राष्ट्रीय जनता दल के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि हम पार्टी के अध्यक्ष लालू यादव और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को धन्यवाद देते हैं कि 21 वर्ष बाद झारखंड के नेताओं को जिम्मेदारी दिए हैं, इससे संगठन मजबूत होगा और पार्टी आगे बढ़ेगी।
रिपोर्ट- मदन सिंह
Highlights

















