एक विधायक वाली आरजेडी अब सभी इक्यासी सीटों पर लड़ेगी चुनाव

रांची : राष्ट्रीय जनता दल झारखंड विधानसभा के अगले चुनाव में सभी इक्यासी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि इसके लिए 10 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है ताकि पार्टी को विस्तार दिया जा सके।

उन्होने कहा कि पार्टी नेता तेजस्वी यादव आने वाले दिनों में झारखंड पर ज्यादा ध्यान देंगे अभय सिंह ने कहा तेजस्वी यादव का झारखंड में हर महीने दो दिन का कार्यक्रम रखने की योजना है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय जनता दल ने झारखंड के पिछले विधानसभा चुनाव में 7 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे जिनमें से छह प्रत्याशियों को हार का मुंह देखना पड़ा।

सिर्फ चतरा से सत्यानंद भोक्ता ने जीत दर्ज की. महा गठबंधन धर्म का पालन करते हुए हेमंत सरकार ने उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया। हालांकि, पार्टी को मलाल है की उन्हें सही तौर पर नहीं आंका गया, पार्टी ने 15 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बनाया था लेकिन गठबंधन के कारण उसके खाते में मात्र 7 विधानसभा सीटें ही आयी।

रिपोर्ट : शाहनवाज़

Saffrn

Trending News

कैमूर में ‘ब्लू सूटकेश मर्डर’ से सनसनी, दुर्गावती नदी से युवक...

कैमूर : कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई। जब चौरसिया पुल के नीचे दुर्गावती नदी से...

कभी पिछड़ी थीं ये पंचायतें, आज बन गईं विकास की पहचान

पटना : स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों (LSDGS) को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने में बिहार की कुछ पंचायतों ने उत्कृष्ट उदाहरण पेश...

राज्य के पुलों का होगा सघन सेफ्टी ऑडिट, सचिव ने अभियंताओं...

पटना : पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में राज्य में मौजूदा पुलों की स्थिति, सुरक्षा एवं पुलों के सेफ्टी...

चोरों ने घर में की चोरी, लाखों का सामान लेकर हुए...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सिसहनी पंचायत में रविवार को देर रात्रि में चोरों ने घटना को अंजाम दिया है।...

निशांत व दीपक बनेंगे MLC, NDA की ओर से होंगे उम्मीदवार,...

पटना : बिहार की राजनीति में विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार जो पूर्व सीएम...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img