Commercial Advertisment

RJD का जदयू पर बड़ा हमला ‘जब तक एनडीए की सरकार है, पुल गिरता रहेगा…’

पटना: बिहार में लगातार पुल गिरने के मामले में राजद लगातार राज्य सरकार पर हमलावर है। शुक्रवार को मधुबनी में एक पुल के गिरने के बाद राजद ने अपने हमले और तेज कर दिया है। इसी कड़ी में राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार में जब तक एनडीए की सरकार रहेगी, पुल गिरते रहेगा। हर दो दिन में एक पुल गिर रहा है। अब लोगों को सफर करने में भी डर लगने लगा है कि पता नहीं कब कौन पुल गिर जाए।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की गंगोत्री में बनने के कारण बिहार में एक एक कर सारे पुल गिर रहे हैं। इस मामले में प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए और बताना चाहिए कि पुल के गिरने की असली वजह क्या है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी यादव राज्य और केंद्र की सरकार से लगातार अपराध पर जवाब मांग रहे है लेकिन वे लोग लगातार चुप हैं।

वहीं दिल्ली में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह जदयू का आंतरिक मामला है लेकिन इतना स्पष्ट जरुर है कि जदयू को बिहार की चिंता नहीं है। ये लोग बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, विशेष पैकेज, पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्याला का दर्जा दिए जाने के मामले में बातचीत या चर्चा तो ये लोग करेंगे नहीं। अब तो भाजपा ने भी अपना एजेंडा सेट कर लिया है कि 2025 में विधानसभा चुनाव भाजपा के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। अब जदयू को यह बताना चाहिए कि वह भाजपा के सामने नतमस्तक क्यों हैं। क्या जदयू के पास कोई उपाय नहीं है कि वे विकास का काम कर सकें या कुछ बोल सकें।

यह भी पढ़ें- RJD ने JDU को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, कहा…

https://youtube.com/22scope

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

RJD RJD RJD RJD

RJD

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...