RJD का कर्पूरी विचार रथ रवाना, घूम-घूम कर लोगों को कर्पूरी के विचारों से कराएगा अवगत

पटना: आगामी 24 जनवरी को RJD की तरफ से मधुबनी के फुलपरास में जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर समारोह का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर राजद की तरफ से जोर शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह को लेकर रविवार को राजद की तरफ से कर्पूरी विचार रथ रवाना किया गया। कर्पूरी विचार रथ को राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

इस दौरान बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि 24 जनवरी को मधुबनी जिला के फुलपरास में होने वाले भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह की तैयारी के लिए राष्ट्रीय जनता दल की ओर से जोर-जोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। कर्पूरी जी के विचारों को जन -जन तक पहुंचाने के संकल्पों को मजबूती प्रदान करने के लिए और इसको गति प्रदान करने के लिए आज राष्ट्रीय जनता दल की ओर से विभिन्न क्षेत्रों के लिए कर्पूरी विचार रथ को राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय से राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार साहनी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनवर आलम, प्रदेश महासचिव फैयाज आलम कमाल, इंजीनियर अशोक यादव, उपेंद्र चंद्रवंशी, गणेश यादव सहित अन्य गणमान्य नेतागण इस अवसर पर उपस्थित थे।

एजाज ने कहा कि कर्पूरी विचार रथ के नेतृत्वकर्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सिपाही लाल महतो, मुजफ्फर हुसैन राही, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, निर्भय कुमार अंबेडकर, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, देवकिशुन ठाकुर, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता भारती, अति पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य तारकेश्वर ठाकुर, माटी कला प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष, मिश्री राम, उमेश पंडित, शिवेंद्र तांती, राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मो आसिफ आलम के साथ सभी रथ पर चार-चार लोग शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि कर्पूरी विचार रथ दरभंगा, सीतामढ़ी,मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, समस्तीपुर सहित सीमांचल के विभिन्न जिलों में घूम-घूम कर्पूरी जी के विचारों का प्रचार- प्रसार करेगा। साथ ही तेजस्वी यादव के द्वारा माई-बहिन मान योजना, 200 यूनिट बिजली फ्री, सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1500 रूपये किए जाने के साथ-साथ नौकरी और रोजगार के प्रति संकल्पों को लोगों के बीच बताया जाएगा। 24 जनवरी 2025 को फुलपरास में होने वाले कर्पूरी जयंती समारोह में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने कीं अपील की जाएगी।

एजाज ने कहा कि भारत रत्न जननायक कर्फ्यू ठाकुर जयंती समारोह का उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव करेंगे। इस कार्यक्रम में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी जिला अध्यक्ष, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधान पार्षद, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी के अलावा विभिन्न जिलों के सक्रिय कार्यकर्ताओं और नेताओं से शामिल होने की अपील की गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   ‘Hello, 20 करोड़ दो नहीं तो….’, तेजस्वी के करीबी राज्यसभा सांसद को आया फोन और…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

RJD RJD RJD RJD RJD RJD RJD RJD RJD

RJD

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...