RLJP अभी भी है NDA का हिस्सा, पशुपति पारस ने गृह मंत्री से की मुलाकात

पटना: अभी हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और उनकी पार्टी के एनडीए में रहने पर सवाल उठा था। मामले में रालोजपा के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि वे अभी एनडीए के हिस्सा हैं। इसी कड़ी में रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस और बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। मुलाकात के बाद रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने कहा कि बिहार में एनडीए गठबंधन बहुत मजबूत है।

अगले वर्ष राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन दो तिहाई से भी अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगा। उन्होंने सीएम नीतीश की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार लगातार बेहतर काम कर रही है। बिहार में भी रालोजपा एनडीए का हिस्सा है, केंद्र की एनडीए सरकार के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए उनकी पार्टी पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उनका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाना है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      LJPR MP अरुण भारती ने कांग्रेस पर साधा निशाना, मांझी को लेकर कहा…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

RLJP RLJP

RLJP

Highlights

Bihar Police Social Media Action: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना पड़ेगा...

Bihar Police Social Media Action: बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले आपत्तिजनक और भ्रामक कंटेंट के खिलाफ एक व्यापक...

PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह मामले में नया...

पटना: PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह से जुड़े मामले में एक नई बात सामने आई है। उन्हें सुरक्षा देने वाले सरकारी...

Bihar Rural Development: क्या है मणिअप्पा पंचायत का विकास मॉडल? जानिए...

Bihar Rural Development बेगूसराय: 'पंचायत विकास दिवस' के मौके पर, उद्योग विभाग के सचिव और BIADA व AIADA के प्रबंध निदेशक श्री कुंदन कुमार...