RLM सुप्रीमो ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, दिए कई निर्देश…

पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमो सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को राजधानी पटना में स्थित रालोमो प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने पार्टी के नेताओं को कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने पार्टी नेताओं को आगामी 25 मई को होने वाली संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली को लकर राज्य के सभी जिलों में प्रेसवार्ता करने का निर्देश दिया। RLM RLM RLM RLM RLM 

इसके साथ ही कहा कि शाहाबाद क्षेत्र के बिक्रम में 25 मई और 8 जून को मुजफ्फरपुर क्लब मैदान के प्रांगन में संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली में राज्य के सभी जगहों से कार्यकर्ताओं को शामिल होने के लिए भी प्रेरित करें।

LN Mishra 1 22Scope News

यह भी पढ़ें – जीतन राम मांझी ने कहा- PK व RCP मिलकर भी हासिल नहीं कर पाएंगे कुछ, Virus को मारने में कारगर है एंटीवायरस…

बैठक की जानकारी देते हुए रालोमो बिहार प्रदेश महासहिव व प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से प्रभार प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व एमएलसी रामेश्वर महतो, जितेन्द्र नाथ पटेल, राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक, रेखा गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष अंगद कुशवाहा, मुख्यालय प्रभारी प्रशांत पंकज, प्रदेश महासचिव सुभाष चंद्रवंशी, आर के सिन्हा, ठाकुर धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा, ब्रिजेन्द्र पप्पू, राहुल कुमार, नितिन भारती, चंदन बागची, स्मृति कुमुद, लोकेश सिंह, ई रोशन राजा समेत अन्य शामिल थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  बेतिया : भारतीय सेना के पराक्रम के समर्थन में BJP महिला मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा…

पटना से विवेक रंजन पांडेय की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img