Gaya में लूटकांड का 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

गया: गया के इमामगंज थाना की पुलिस और एसटीएफ की टीम ने पचास हजार रूपये का इनामी एक कुख्यात को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की सुजीत कुमार है जिसके ऊपर कई मामले दर्ज हैं। मामले में गया के एसएसपी आशीष भारती ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से पिस्टल के बल पर 8 लाख रूपये की लूट की घटना घटी थी जिसमें गिरफ्तार अपराधी के साथ तीन अन्य भी शामिल थे।

मामले में फाइनेंस कर्मी के आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान के लिए एक टीम गठित की। गठित टीम ने अनुसंधान के क्रम में कुख्यात को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कुख्यात के ऊपर पचास हजार रूपये का इनाम घोषित था। एसएसपी ने बताया कि लूट कांड में एक अन्य आरोपी को भी लूटी गई सामग्री के साथ गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। इसके साथ ही पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Bangladesh की अस्थिरता पर RJD ने कहा ‘देश है सरकार के साथ’

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gaya Gaya Gaya

Gaya

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...