Araria में सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े लूटपाट, पुलिस जुटी जांच में…

अररिया: अररिया के भरगामा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ी लूटपाट की घटना सामने आई है, जिसमें पांच अज्ञात बदमाशों ने सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े 37 हजार रुपए नकद और एक लैपटॉप लूट लिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना भरगामा बाजार से पश्चिम पोखर के समीप की है जहाँ सीएसपी संचालक रमेश पासवान को दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने रोक लिया और हथियार के बल पर उनसे रूपये लूट लिए।

सीएसपी संचालक ने बताया कि बदमाशों ने ने उन्हें नहर पुल के समीप रोक कर 37 हजार रुपए नकद और लैपटॉप छीन लिया और फरार हो गए।बदमाशों ने चेहरे पर नकाब लगा रखा था।घटना के बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर स्थानीय थाना की पुलिस ने जाँच शुरू कर दी। पीड़ित रमेश पासवान ने भरगामा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

मामले में पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन और छापेमारी शुरू कर दी है। भरगामा थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि लूटपाट मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है, तहकीकात की जा रही है। बदमाशों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

यह भी पढ़ें- अब राज्य के शिक्षकों का बनेगा E-Service Book, इन अधिकारियों पर कार्रवाई का भी आदेश

https://youtube.com/22scope

अररिया से राजीव सिंह की रिपोर्ट

Araria Araria Araria

Araria

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img