ग्रामीण विकास समिति ने दामोदा आउटसोर्सिंग कार्य को किया बंद, जानिए क्या है पूरा मामला

बेरमो (बोकारो) : बेरमो अनुमंडल के दामोदा कोलियरी में चल रही आउटसोर्सिंग कार्य को सिजुआ ग्रामीण विकास समिति ने बंद कर दिया. सिजुआ ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार महतो के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीण की विभिन्न समस्याओं की मांग को लेकर आज रविवार को धरना प्रदर्शन भी किया गया.

समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार महतो ने बताया कि, पूर्व में कोलियरी मैनेजमेंट को पत्र के माध्यम से यहां के रैयत, प्रभावित एवं स्थानीय बेरोजगार ग्रामीणों को रोजगार हेतु मांग किया गया था कि, रोड सेल, एमपीएल, दामोदा रेलवे साइडिंग एवं बनकर तैयार पड़ी कांटा घर को अविलंब चालू कराया जाए. ताकि यहां के कुछ बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सके. जिससे क्षेत्र में रोजगार के लिए बेरोजगार युवाओं द्वारा लगातार पलायन को रोका जा सके.

समिति के सचिव एतवारी महतो ने कहा कि, कांटा घर बन कर तैयार होने के बावजूद भी बिना कांटा के दिन रात कोयला ट्रांसपोर्टिंग का कार्य किया जा रहा है. जिससे कहीं न कहीं, कुछ न कुछ गड़बड़ी होने की आशंका है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उक्त मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो मजबूरन समिति के द्वारा ट्रांसपोर्टिंग कार्य को बंद किया जाएगा. जिसकी सारी जिम्मेदारी कोलियरी प्रबंधन की होगी.

प्रबंधक का कहना है कि, कांटा बनकर तैयार हो चुकी है. कांटे की मजबूती के लिए, जाम पकड़ने एवं सूखने के लिए, समय दिया जा रहा है. 15 दिनों के अंदर इस कांटे को चालू करवा दिया जाएगा. रात में अभी ट्रांसपोर्टिंग काम को बंद करवा दिया गया है. इस धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से समिति के मुख्य संरक्षक, नारायण महतो, पूरण महतो, कार्तिक महतो, काली महतो, माली महतो, संजय महतो, मुरत महतो, विष्णु चरण महतो, बिनोद बिहारी महतो, रमेश महतो, संभु महतो, हीरालाल महतो, पांडे महतो, अजय महतो, विजय महतो, जोगेंदर महतो, मनोज महतो, हरि महतो, गणेश महतो, विक्की महतो, मंटू महतो, समेत कई दर्जन लोग उपस्थित थे.

रिपोर्ट : मनोज कुमार

बक्सा तोड़कर युवक ने बचाई अपनी जान, नहीं पहुंचते ग्रामीण तो हो सकता था अनर्थ

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...

JPSC Paper Leak Case: 19 अक्टूबर से पहले CID दाखिल करेगी...

 JPSC भर्ती परीक्षा में धांधली और OMR शीट में हेराफेरी मामले में CID अगले सप्ताह चार्जशीट दाखिल करेगी। पांच प्रमुख आरोपियों की भूमिका और...