सबका साथ सबका विकास मात्र स्लोगन- डॉ.रामेश्वर उरांव

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष और राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति डॉ0 रामेश्वर उरांव दो दिवसीय सिमडेगा जिले के दौरे पर है,उनके साथ सदस्यता अभियान प्रभारी सह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे भी मौजूद थे। रांची से सिमडेगा जाने के क्रम में बसिया पहुंचने पर गुमला के कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोशन बरूवा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने स्वागत किया। वहीं सिमडेगा पहुंचने पर विधायक भूषण बाड़ा और नमन विक्सन कोंगाड़ी और जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

सिमडेगा जिला कांग्रेस कमेटी की सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित बैठक में वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने कहा कि सही मायने में विकास का काम राज्य में कांग्रेस गठबंधन की सरकार कर रही है। भाजपा की ओर से यह भले ही सबका साथ-सबका विकास का दावा किया जाता है, लेकिन यह मात्र स्लोगन भर बन रह गया, असली विकास का काम कांग्रेस गठबंधन सरकार कर रही है। राज्य में स्कूल जाने वाले हर बच्चे को साईकिल और किताब उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में निवेश तभी आकर्षित होगा, जब यहां मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो, सड़क, बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था हो।

अपने गीतों के माध्यम से सदियों तक हमारे बीच रहेंगी स्वर साम्राज्ञी-डॉ0 रामेश्वर उरांव

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...

Garhwa में बंद हुआ ‘Coffee With SDM’ कार्यक्रम, 75 हफ्तों की...

Garhwa Coffee With SDM: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पूर्व सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा शुरू किया गया चर्चित जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इन...