पुलिस को शक ज्योति ने नहीं किया आत्महत्या, उसकी हुई हत्या

भागलपुर : भागलपुर जिला अंतर्गत लोदीपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी चंदन कुमार की पत्नी ज्योति कुमारी गया के शेरघाटी थाना क्षेत्र में एक अग्निशमन विभाग के महिला सिपाही के रूप में कार्यरत थी। उसके मौत मामले में एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने महिला सिपाही ज्योति का शव को बरामद करते समय देखा कि ज्योति फंदे से लटकी हुई थी। पर जमीन से काफी नजदीक और पैर मुड़ा हुआ था। देखने से यह प्रतीत हो रहा था कि हत्या के बाद उसे फंदे से लटकाया गया है। वहीं जिस फंदे/दुपट्टे के सहारे उसे लटकाया गया। परिवार व परिजनों के अनुसार, वह दुपट्टा भी ज्योति का नहीं है। इस मामले को लेकर पुलिस काफी गंभीर नजर आ रही है। हत्या के आरोपी अग्निशमन पदाधिकारी कृष्ण मुरारी प्रसाद और राजेश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़े : महिला सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, खुद के कमरे में फंदे से लटकी मिली ज्योति

यह भी देखें :

विभूति सिंह की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...