चतरा: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण टंडवा-सिमरिया मुख्यपथ पर गेरुआ नदी में एक ट्रैक्टर में फंसे दो मजदूरों को दो बहादूर युवकों ने जान जोखिम में डाल कर बाहर निकाला. मौके पर टंडवा एसडीपीओ विकास पांडेय, बीडीओ रनथु महतो और थाना प्रभारी विजय सिंह भी मौजूद रहे.

एसपी राकेश रंजन ने बताया कि बहादुर दोनों युवकों को प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पदक के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर टंडवा से पत्थर गिरा कर आ रहा था.


















