नालंदाः नालंदा की बेटी अर्पणा सिन्हा और उत्पल कांत कुशवाहा ने ग्रीन इंडिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर साइकिल से बिहार से केरल 3306 किलोमीटर का सफर 28 दिनों में पूरा किया।
बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर फूल मालाओं से लाद कर भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। अपर्णा और उत्पलकांत कुमार ने 14 जुलाई को बिहारशरीफ के मेघी नगमा गांव से इस यात्रा की शुरुआत की थी। मंत्री श्रवण कुमार ने दोनों को हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा के लिए रवाना किया था। 28 दिनों तक बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल करीब 3306 किलोमीटर का सफर कर दोनों केरल पंहुचे थे।
अर्पणा सिन्हा पर्वतारोहण में भी अपना परचम लहरा चुकी है। स्पोर्ट्स के क्षेत्र में काफी नाम कमाया है। कराटे, खो-खो, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स सहित कई खेलों में 60 से अधिक पदक उनके नाम है।
अभियान पूरा कर लौटने पर मंत्री श्रवण कुमार, सुधीर कुमार, धनंजय देव, नवल किशोर प्रसाद, डॉ रवि चंद्र कुमार, विनय कुशवाहा शंकर कुमार ने दोनों को बधाई दिया। स्थानीय समाज सेवियों के द्वारा दोनों का नागरिक अभिनंदन किया।


