इस जज्बे को सलाम, बिहार की बेटी अर्पणा ने 3306 किलोमीटर का सफर 28 दिनों में किया पूरा

नालंदाः नालंदा की बेटी अर्पणा सिन्हा और उत्पल कांत कुशवाहा ने ग्रीन इंडिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर साइकिल से बिहार से केरल 3306 किलोमीटर का सफर 28 दिनों में पूरा किया।

बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर फूल मालाओं से लाद कर भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। अपर्णा और उत्पलकांत कुमार ने 14 जुलाई को बिहारशरीफ के मेघी नगमा गांव से इस यात्रा की शुरुआत की थी। मंत्री श्रवण कुमार ने दोनों को हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा के लिए रवाना किया था। 28 दिनों तक बिहार, झारखंड,  छत्तीसगढ़,  महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश,  तेलंगाना,  तमिलनाडु और केरल करीब 3306 किलोमीटर का सफर कर दोनों केरल पंहुचे थे।

अर्पणा सिन्हा पर्वतारोहण में भी अपना परचम लहरा चुकी है। स्पोर्ट्स के क्षेत्र में काफी नाम कमाया है। कराटे, खो-खो, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स सहित कई खेलों में 60 से अधिक पदक उनके नाम है।

अभियान पूरा कर लौटने पर मंत्री श्रवण कुमार,  सुधीर कुमार,  धनंजय देव, नवल किशोर प्रसाद,  डॉ रवि चंद्र कुमार, विनय कुशवाहा शंकर कुमार ने दोनों को बधाई दिया। स्थानीय समाज सेवियों के द्वारा दोनों का नागरिक अभिनंदन किया।

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...