पटना : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा बयान दिया है। सम्राट चौधरी ने निशाना साधते हुए कहा कि जब कुछ चीज की लालसा नहीं बची है तो अब उनको कुटिया में जाना चाहिए। यह हमारे अग्रज हैं गार्जियन हैं। उनके लिए अलग से कुटिया का प्रबंध किया जाएगा। बता दें कि जदयू के नेताओं के द्वारा यह कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार ने कभी संयोजक पद की मांग नहीं की थी। नीतीश कुमार किसी पद के मोहताज नहीं है। लगातार इंडी गठबंधन में नीतीश कुमार को संयोजक बनाने की मांग उठ रही है। इस मामले पर जदयू के नेता जहां मना कर रहे हैं।
वहीं विपक्ष के नेताओं के द्वारा इस मामले पर निशाना साधा जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार हम लोगों के साथ थे तो मुख्यमंत्री थे। इस शर्त पर अलग हुए थे कि वहां उनको कुछ अधिक बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नीतीश कुमार ने इंडी गठबंधन में जाकर जंगलराज को बढ़ावा दिया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के भ्रष्टाचार के सहयोगी बने। यह उम्मीद से की उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जाएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। कांग्रेस ने आज से पहले कभी किसी के लिए कुछ नहीं किया है। वो नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उमीदवार बनाते है की नहीं ये देखना होगा।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट







