प्रशांत पर भड़के संजय जायसवाल, अभी तो कमीज उतारी है, बनियान व अंडरवियर भी उतरवा दूंगा…

प्रेसवार्ता में प्रशांत किशोर पर भड़के भाजपा सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल, अभी तो कमीज उतारी है, बनियान और अंडरवियर भी उतरवा दूंगा

बेतिया : चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह के आवास पर आज लोकसभा सचेतक सह भाजपा सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि ट्रेनों के ठहराव से संबंधित चनपटियावासियों की मांग को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज मान लिया। जिसमें अवध असम एक्सप्रेस, बांद्रा, सप्त क्रांति और शहीद आदि ट्रेनें आज से रुकेगी।

Goal 7 22Scope News

शराब कारोबारियों से मोटी रकम वसूल रहे प्रशांत किशोर

सांसद ने कहा कि जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के आरोप पर सफाई दी और कहा कि वे ओछी राजनीति कर रहे हैं। प्रशांत किशोर ने जो मेरे ऊपर आरोप लगाया है कि पेट्रोल पंप मेरा है, वह मेरा नहीं मेरे संबंधी का है। उनके ही जमीन में है। रही बात एलाइनमेंट का तो उनको जानकारी नहीं है। एलाइनमेंट के हिसाब से ही काम हुआ हैl प्रशांत को तमिलनाडु और तेलंगाना से फंडिंग हो रहा है। साथ ही वहां के शराब कारोबारी से फंडिंग मिल रहा है। जिससे वे बिहार में शराबबंदी को खोलने की बात लोगों के बीच कह रहे हैं। शराब की कंपनी रिचा इंटरप्राइजेज के सभी डायरेक्टर शराब कारोबारी से धंधा करने के लिए प्रशांत को मोटी रकम देते हैं और धंधा करने की बात करवाते हैं।

BJP MP ने कहा- प्रशांत को सभा करने के लिए तेलंगाना और तमिलनाडु की सरकार से फंडिंग होती है

बीजेपी सांसद ने कहा कि प्रशांत किशोर को सभा करने के लिए तेलंगाना और तमिलनाडु की सरकार से फंडिंग होती है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर का जब जन्म हुआ था उस समय अंगूठी की चोरी हुई थी तो मैं आज तक इसकी चर्चा नहीं किया। ऑस्ट्रेलिया में क्या हुआ था इसका भी मैंने पत्ता नहीं खोला लेकिन अब मैं उनका पत्ता खोलूंगा। अभी तो मैं कमीज उतारा हूं बाद में बनियान और अंडरवियर भी उतरवा दूंगा।

यह भी देखें :

गांधीजी के नाम पर नौटंकी बंद करे प्रशांत किशोर – संजय जायसवाल

प्रशांत किशोर को लेकर बीजेपी सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि उनकी पार्टी 2022 में ही बन चुकी थी। लेकिन नाटक नौटंकी कर दो अक्टूबर 2024 में बनाने की बात कर रहे हैं। यह भी गलत है। वह गांधीजी का नाम लेकर झूठ बोलकर गांधी को भी बदनाम कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : मोतिहारी NDA में उम्मीदवारी को लेकर गरमायी सियासत, निवर्तमान विधायक को टक्कर देंगे JDU के दिव्यांशू

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...