सांसद संजय जायसवाल ने अपर सचिव के भ्रामक जांच पर उठाया सवाल, एमएलसी अफाक पर चरित्र धूमिल करने का लगाया आरोप

सांसद संजय जायसवाल ने अपर सचिव के भ्रामक जांच पर उठाया सवाल, एमएलसी अफाक पर चरित्र धूमिल करने का लगाया आरोप

बेतिया : लोकसभा सचेतक सह सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने एक बार फिर एनएच-727 पर पेट्रोल पंप और पेट्रोल डीजल बिल वाले आरोप पर सफाई दी है। पटना से आए अपर सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा भ्रामक जांच पर सवाल उठाया। सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल पर पेट्रोल पंप पर लगाए आरोप और बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया के डीजल व पेट्रोल पर दिए रिपोर्ट पर पटना से आए अपर सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग के मनोज कुमार द्वारा भ्रामक जांच पर सवाल उठाया।

DIARCH Group 22Scope News

IAS मनोज कुमार को लेकर संजय ने कहा- वह प्रमोटी IAS होंगे डायरेक्ट IAS नहीं होंगे

बेतिया में प्रेस कांफ्रेंस कर आईएएस मनोज कुमार को लेकर सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि वह प्रमोटी आईएएस होंगे डायरेक्ट आईएएस नहीं होगे। उन्होनें कहा कि उसे गदहा भी कहना गदहा का तौहिनी होगा। उसे तो आईएएस के साथ रहने वाले चपरासी के साथ मिलकर पहले ट्रेनिंग लेना चाहिए। संजय जायसवाल ने कहा कि एमएलसी अफाक अहमद द्वारा मेरे चरित्र को धूमिल किया जा रहा है।

सांसद ने चेताया- माफी मांगे नहीं तो करेंगे मानहानि का केस

सांसद ने एक बार दोहराते हुए कहा की एनएच-727 पर स्थित पेट्रोल पंप भी मेरा नहीं है, वह किसी और के नाम से है। उसमें रेलवे ओवर ब्रिज बनाने में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। वहीं अपर सचिव मनोज कुमार पर उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट में मनोज कुमार ने यह लिखा है कि डीजल पेट्रोल बिना जीएसटी बिल के भुगतान हुआ है जो कि गलत है।

यह भी देखें :

भारत के किसी भी राज्य में डीजल और पेट्रोल पर GST नहीं लगता है – सांसद

सांसद ने कहा कि भारत के किसी भी राज्य में डीजल और पेट्रोल पर जीएसटी नहीं लगता है। अफाक अहमद, प्रशांत किशोर व महापौर मुझसे माफी मांगे नहीं तो हम 132 करोड़ रुपए का मानहानि का केस करेंगे। वहीं बेतिया छावनी के एनएच-727 पर स्थित पेट्रोल पंप के ऑनर भी भ्रामक रिपोर्ट पर 100 करोड़ रुपए से अधिक का मानहानि का केस करेंगे।

ये भी पढ़े : प्रशांत का सम्राट पर बड़ा हमला, कहा- ‘शिल्पी गौतम हत्याकांड में थे अभियुक्त’

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...