प्रशांत पर भड़के मंत्री अशोक, कहा- हमारी लड़ाई RJD के साथ, केवल काटेंगे वोट

पटना : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को लेकर मंत्री अशोक चौधरी भड़क गए। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर मैदान में दूर-दूर तक कही नहीं है। हमारी लड़ाई राजद से हो सकती है लेकिन प्रशांत किशोर से नहीं। बाक़ीपुर विधानसभा उपचुनाव होने हैं। जिसको लेकर सभी प्रत्याशी आज नामांकन दाखिला कर रहे हैं। जिसमें एनडीए ने अभिषेक कुमार बंटी को प्रत्याशी बनाया है जो कि आज वह नामांकन कर रहे हैं।

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा- प्रशांत किशोर सिर्फ वोट काटने के लिए मैदान में उतरे हैं

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि प्रशांत किशोर सिर्फ वोट काटने के लिए मैदान में उतरे हैं। एनडीए का लड़ाई सीधा टक्कर राजद से होगा। रेखा गुप्ता से होगा ना कि प्रशांत किशोर से होगा। उन्होंने कहा कि दूर-दूर तक प्रशांत किशोर मैदान में नहीं दिखेंगे जो हास्य विधानसभा में हुआ वह उपचुनाव में भी होगा। नितिन नवीन जो कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वह बांकीपुर विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। कई सालों से उनके पिता वहां पॉलिटिक्स करते थे और कई सालों के बाद उनके बेटे नितिन नवीन ने वहां पर झंडा गड़ा है। 31 सालों से भाजपा के खाते में वह सीट रही है। अशोक चौधरी खुद बाकीपुर विधानसभा के वोटर हैं। एक वाटर के नाते अशोक चौधरी ने प्रशांत को सलाह दिया कि चुनाव मत लड़िए हश्र बहुत बुरा होगा जनता से फेस नहीं मिला पाएंगे।

Mantri Ashok Chaudhary 1 22Scope News

भरत तिवारी के पिता से मुलाकात के बाद अशोक चौधरी ने कहा- एक संवेदना उनके साथ है

वहीं भरत तिवारी के घर मंत्री अशोक चौधरी बीते दिन पहुंचे थे। उनके पिता से मुलाकात के बाद अशोक चौधरी ने कहा कि एक संवेदना उनके साथ है। किसी बुजुर्ग के बेटे का ध्यान देना होता है चाहे दुर्घटना कोई भी हो। लेकिन एक इंसानियत के नाते हमारा वहां जाना बनता था, इसलिए मैं गया था। उनके पिता से मुलाकात और परिवार से मुलाकात हुई। मंत्री अशोक ने कहा कि मैंने आश्वासन दिया है कि बड़ी कार्रवाई होगी जो भी लोग इस घटना में संलिप्त हैं उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Mantri Ashok Chaudhary 2 22Scope News

यह भी पढ़े : बांकीपुर उपुचनाव : अभिषेक सिन्हा ने किया नामांकन, NDA के कई बड़े नेता रहे मौजूद

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...