अवैध संबंध के कारण संजीत की हुई थी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 36 घंटे के अंदर ही पुलिस ने हत्याकांड के कारणों का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि संजीत सहनी की हत्या प्रेम-प्रसंग और अवैध संबंध के कारण हुई थी।

हत्या कर शव को पानी में फेंक दिया था

मधुबन थाना क्षेत्र के रहने वाले संजीत सहनी की 4 अगस्त को गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी और शव को पानी में फेंक दिया गया था। इस मामले में मृतक की मां ने मधुबन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर छह लोगों को आरोपित किया था। जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने पकड़ीदयाल डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की थी। एसपी द्वारा गठित टीम ने संजीत सहनी हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला

हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि संजीत सहनी को उसके घर से बुलाकर मनोज सहनी बांध पर ले गया। जहां पहले से मौजूद शिव सहनी और भगवान लाल सहनी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठियों से संजीत सहनी की पिटाई की। फिर चाकू से गला रेतकर उसके शव को पानी में फेंक दिया। एसपी के अनुसार मनोज सहनी, शिव सहनी और भगवान लाल सहनी की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों ने संजीत हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्ट : बृजेश

अवैध संबंध के शक में पंचायत में पिटाई से युवक की मौत  

Koderma News: 3 हजार छात्रों के लिए सिर्फ 10 शिक्षक, सतगावां...

 कोडरमा के सतगावां में 3 हजार विद्यार्थियों के लिए महज 10 शिक्षक होने का दावा करते हुए छात्र सड़क पर उतरे। शिक्षकों की कमी...

Bihar Paddy Procurement: 1 नवंबर से धान खरीद, लापरवाही पर होगी...

Bihar Paddy Procurement, पटना: बिहार में आगामी धान अधिप्राप्ति को लेकर सहकारिता विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव...

Bihar Flood Farmers Relief: बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए केंद्र से...

Bihar Flood Farmers Relief, पटना: बिहार में बाढ़ और अत्यधिक बारिश से प्रभावित किसानों के लिए राज्य सरकार ने केंद्र से विशेष पैकेज और...