Advertisement
Advertisement

Sankara Eye Hospital बिहार के लोगों के लिए है बड़ा तोहफा, मंगल पांडेय ने कहा….

Sankara Eye Hospital बिहार के लोगों के लिए है बड़ा तोहफा, मंगल पांडेय ने कहा....

Google पर 22Scope चुनें

पटना: बिहार सरकार लगातार राज्य में स्वास्थ्य विभाग में बेहतरी के लिए काम कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को राजधानी पटना में स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग और शंकरा नेत्रालय कोयंबटूर के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किया गया। समझौता ज्ञापन के अनुसार शंकरा फाउंडेशन पटना में अपने खर्च पर अस्पताल का निर्माण करेगा। इसके लिए पटना के कंकड़बाग में बिहार सरकार एक रूपये के टोकन मनी पर 1.60 एकड़ जमीन उपलब्ध करवाने की कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर के बाद स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पत्रकारों से बात की और कहा कि अगले डेढ़ वर्षों में बिहार में एक बड़ा अस्पताल बन कर तैयार हो जायेगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में बिहार के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के निर्माण के बाद 75 प्रतिशत मरीजों का इलाज मुफ्त में किया जायेगा जबकि 25 प्रतिशत मरीजों का इलाज सशुल्क होगा।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहल की और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तुरंत विचार करते हुए जमीन भी उपलब्ध कराई जा रही है। यह अस्पताल बिहार के लोगों के लिए एक बड़ा तोहफा होगा। इस अस्पताल के निर्माण के बाद राज्य में आंख से जुड़े किसी भी बड़ी बीमारी के इलाज के लिए लोगों को राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इसके साथ ही मंगल पांडेय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में बड़ी संख्या में नियुक्ति की दिशा में भी तेजी से काम किया जा रहा है। साढ़े सत्रह हजार नियुक्ति के लिए अधियाचना भेजी जा चुकी है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   पटना में जल्दी ही खुलेगा Sankara Eye Hospital, सीएम की उपस्थिति में हुआ MOU पर हस्ताक्षर

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Sankara Eye Hospital Sankara Eye Hospital Sankara Eye Hospital Sankara Eye Hospital

Sankara Eye Hospital

Commercial Advertisment

Shrawan Kumar Pawapuri Visit: पावापुरी में भगवान महावीर के दरबार में...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit, पटना: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण...

Patna Diwali Fire Safety: दिवाली पर आग से बचाने के लिए...

Patna Diwali Fire Safety: दीपावली और छठ पूजा के दौरान आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए राजधानी पटना में अग्निशमन विभाग ने विशेष...

Kamya Mishra JDU Entry: क्या JDU में शामिल होंगी पूर्व IPS...

Kamya Mishra JDU Entry, पटना: बिहार की राजनीति में पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। JDU के वरिष्ठ नेता...