सारण की बेटी प्रियंका सिंह बनी ब्यूटी क्वीन

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने पटना में तीज महोत्सव का किया आयोजन

सारण : महिलाओं के लिए हरतालिका तीज व्रत उनके जीवन में खास महत्व रखता है जिसकी तैयारी एक सप्ताह पूर्व से ही की जाती है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिहार प्रदेश इकाई के द्वारा पटना में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें सारण जिले की बेटी व पटना एयरपोर्ट पर महिला कर्मी के रूप में कार्यरत प्रियंका सिंह को ब्यूटी क्वीन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

बताते चलें कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रतिमा कुमार की अध्यक्षता में पटना स्थित होटल गार्गी ग्रैंड में तीज महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जेके दत्ता, राष्ट्रीय सचिव अनूप कुमार, महासचिव अपर्णा भारती, प्रकोष्ठ अध्यक्षा प्रतिमा कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया।

उद्घाटन संबोधन में जेके दत्ता ने हमारी सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत के महत्व पर प्रकाश डाला। तीज महिलाओं का सर्वप्रिय त्योहार है तथा पूरे देश के साथ-साथ आजकल विदेशों में भी भारतीय मूल के लोगों द्वारा मनाया जा रहा है।

अनूप कुमार ने इस पर्व की महत्ता तथा स्वीकार्यता पर बल दिया। प्रतिमा ने इस आयोजन से संबंधित अपने खट्टे मीठे अनुभवों को साझा किया। विदुषी नूतन रश्मि, प्रियंका, नम्रता, सीमा, ज्योति, नमिता समेत कई प्रतिभागियों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान ब्यूटी क्वीन परिधान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें ब्यूटी क्वीन का सम्मान तीन लोगों को मिला। इसमें नूतन वर्मा, अनीता प्रसाद व सारण जिले की लाडली प्रियंका सिंह को विजेता घोषित किया गया।

तीज महोत्सव कार्यक्रम में रंगारंग गतिविधियों को भी शामिल किया गया था जिसका आनंद सभी लोगों ने जमकर उठाया। एक से बढ़कर एक गीत और नृत्य ने सबका मनमोह लिया। कार्यक्रम में मंच संचालन अपर्णा ने किया, जिनके शेरो शायरी ने सबको कार्यक्रम से बांधे रखा। इस दौरान नेहा, अमिता, अपर्णा, नम्रता, प्रिया, सीमा, रीना, ज्योति, अनामिका, बबिता सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...