Sarath: अजय नदी पुल के पास पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Deoghar: जिले के सारठ (Sarath) थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब दुनवाडीह अजय नदी पुल के समीप एक पेड़ से लटकता हुआ युवक का शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बन गया है।सूचना मिलने पर सारठ थाना प्रभारी सूरज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 पुलिस हर पहलू से कर रही जांच :

जानकारी के अनुसार सारठ की कुछ महिलाएं अजय नदी में स्नान करने गई थीं। तभी उन्होंने देखा कि नदी किनारे एक पेड़ में एक युवक का शव लटका हुआ है। महिलाओं ने तुरंत इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी, जिसके बाद यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या फिर कोई साजिश।

रिपोर्ट: हरे कृष्ण मिश्र

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...