माय भारत की ओर से सरदार@150 यूनिटी मार्च का आयोजन, सांसद मनीष जायसवाल और विधायक प्रदीप प्रसाद ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह

Hazaribagh: लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत (माय भारत) की ओर से ”विकसित भारत पदयात्रा एवं सरदार @150 युनिटी मार्च 2025 का आयोजन किया गाय।

कार्यक्रम की शुरुआत विनोबा भावे विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार परिसर से हुई, जहां छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर “अनेकता में एकता” का संदेश दिया। उन्होंने यह भी दर्शाया कि भारत विश्व को एकता और सद्भावना की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत करता है।

तिरंगा यात्रा में उमड़ा उत्साह, शहर की सड़कों पर गूंजे नारेः

सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद यूनिटी मार्च विश्वविद्यालय परिसर से आरंभ हुआ। इसमें छात्रों के साथ-साथ हजारीबाग के सैकड़ों लोग शामिल हुए। मार्च के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए—भारत–श्रेष्ठ भारत, एकता में शक्ति, सरदार पटेल अमर रहें जैसे नारों से माहौल देशभक्ति से भर दिया।

सांसद और विधायक ने बढ़ाया युवाओं का उत्साहः

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि देश की एकता और अखंडता, सरदार पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व और अदम्य साहस की देन है। उन्होंने सभी को यह संकल्प लेने की अपील की कि—“राष्ट्र सर्वोपरि, उसके बाद हम स्वयं।”

वहीं, विधायक प्रदीप प्रसाद ने युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि राष्ट्र के भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति युवा वर्ग है। उन्होंने कहा कि यदि युवा सरदार पटेल के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और संगठन क्षमता से प्रेरणा लें, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का संकल्प अवश्य साकार होगा।

रिपोर्टः शशांक शेखर

 

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...