Sariya News: आधी रात में चोरों ने किया हाथ साफ, एक घर से निकाल ले गए सोना-चांदी सहित लाखों रुपए

Sariya News: सरिया के नगर पंचायत क्षेत्र के बड़की सरिया गांव में सोमवार मंगलवार मध्य रात्रि लगभग 2 बजे चोरों ने बड़की सरिया निवासी विशेश्वर पासवान के घर से एक लाख नगदी, जेवरात समेत लगभग पांच लाख की संपति पर चोरों ने हाथ साफ किया. मामले को लेकर भुक्तभोगी विशेश्वर पासवान की पत्नी रेखा देवी ने कहा कि रात में खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए. जब सुबह लगभग 5 बजे जब कमरे से बाहर निकलने की कोशिश की तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था.

आवाज देने पर बहू लोग लोग दरवाजा खोले तब हमने देखा कि एक कमरा जो बंद था और उसमें बक्से में जेवरात और नगद रुपए रखे हुए थे वह गायब था. जब आस-पास के लोग और परिवार के सदस्य छत पर गए तो वहां पर बक्सा तोड़कर फेंका हुआ था और सारा सामान इधर-उधर पड़ा हुआ था. उन्होंने बताया कि बक्से में एक लाख रुपये नगद और पायल, गहना, कान का जेवरात थे, जो चोरों ने चुरा लिया. इस घटना के बाद भुक्तभोगी परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Vande Bharat Sleeper Train देश की पटरियों पर दौड़ने को तैयार, यहां जानें रूट-किराया से लेकर सारी डीटेल

Sariya News: घटना को लेकर भाजपा नेता हेमलाल मंडल ने ये कहा

वहीं, घटना को लेकर भाजपा नेता हेमलाल मंडल ने कहा कि थाना से महज 500 मीटर में चोरी हो जाता है. ये दुर्भाग्य है प्रशासन चोरी का अंजाम देने वाले चोरों को जल्द गिरफ्तार करें साथ ही पेट्रोलिंग बढ़ा दें ताकि आने वाले समय में चोरी के घटने को रोका जा सके वहीं आस-पास के लोगों में भारी आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है. स्थानीय ग्रामीण पुलिस प्रशासन से चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और चोरी की घटना पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई.

सरिया से राज रवानी की रिपोर्ट…

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!