नालंदा : बिहार प्रदेश पंच-सरपंच संघ के आवाहन पर जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड क्षेत्र के सभी सरपंच एवं पंच के द्वारा प्रखंड मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना दिया गया। धरना का मुख्य उद्देश्य 11 सूत्री मांगों को पूरा करवाना है। सिलाव प्रखंड में पूर्व सरपंच मुनी प्रसाद की अगुवाई में धरना दिया गया।
मुनी प्रसाद ने कहा कि हम लोग 11 सूत्री मांगों को लेकर आज पूरे प्रदेश के सभी प्रखंड मुख्यालय में एकदिवसीय धरना दे रहे हैं। पंचायती राज मंत्री के द्वारा पूर्व में सात सूत्री मांगों की पूर्ति का आश्वासन दिया गया था, लेकिन लेकिन उसे अब तक पूरा नहीं किया गया है। साथ ही साथ अन्य चार सूत्री मांगों पर भी कोई विचार नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि 2006 से ही सरपंच का मानदेय राशि का भुगतान नहीं किया गया है। आए दिन सरपंच को गलत आरोप में फंसा कर सजा दिलाया जा रहा है। बहुत से सरपंच जो कि न्याय करते हैं जिसके बाद उनकी हत्या कर दी जा रही है। इन्हीं सब को लेकर हम लोगों के द्वारा विरोध जताया गया है।
उन्होंने बताया कि मांग पूरा नहीं होने पर आगामी दो अक्टूबर को हमलोग पूरे प्रदेश में पदयात्रा करेंगे।यदि उसके बाद भी मांग को दो माह के भीतर पूरा नहीं किया गया तो सभी सरपंच एवं पंच अपने पद से त्यागपत्र दे देंगे।
रजनीश किरण की रिपोर्ट







