Advertisment

सतीश चन्द्र दुबे और शंभू शरण पटेल होगें बिहार से भाजपा का राज्य सभा उम्मीदवार

Patna– भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने राज्य सभा के लिए 16 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. जारी सूची के अनुसार बिहार से सतीश चन्द्र दुबे और शंभू शरण पटेल राज्य सभा के उम्मीदवार होंगे.

यहां बता दें कि सतीश चन्द्र दुबे अभी राज्य सभा सासंद है, उनकी सदस्यता खत्म होने वाली थी. भाजपा ने एक बार फिर से उन्हे राज्य सभा भेजने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही भाजपा ने शंभू शरण पटेल को राज्य सभा भेजने का निर्णय लिया. शंभू शरण सिंह को भाजपा ने पिछड़ों के बीच अपनी पकड़ को मजबूत करने की कोशिश की है. साथ ही यह संदेश भी दिया है कि भाजपा अपने साधरण कार्यकर्ता को भी अहम जिम्मेदारी दे सकती है. शायद यह स्थिति कई अन्य पार्टियों मे संभव नहीं है.

शंभू शरण सिंह को टिकट देने के पीछे की एक वजह आरसीपी सिंह के नाम पर जदयू में कायम जिच भी है. बता दें कि जदयू ने अभी तक आरसीपी सिंह के उम्मीदवारी की घोषणा नहीं की है, इसका कारण भाजपा के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियां है. यदि किसी स्थिति में जदयू आरसीपी सिंह को अपना उम्मीवार नहीं बनाती है, तो उस स्थिति में उसके पास कुर्मी जाति से एक सांसद होगा.

JPSC Exam Scam: तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी CID, धर्मेंद्र और...

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी। धर्मेंद्र कुमार और रक्षक सिंह से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर...

Jharkhand Ration News: 59 लाख कार्डधारियों को बड़ी राहत, अगस्त में...

झारखंड के 59 लाख राशन कार्डधारियों को अगस्त में ही सितंबर और अक्टूबर का राशन मिलेगा। सरकार ने वितरण की तारीख तय कर दी...

JAC News: जैक के दो अधिकारियों की योग्यता पर सवाल, विभाग...

JAC ने शिक्षा विभाग को बताया कि वित्त पदाधिकारी राजेश कुमार और शैक्षिक पदाधिकारी प्रशांत पांडेय की योग्यता पद के तय मापदंडों के अनुरूप...