Saturday का दिन बिहार के लिए रहा खास, राष्ट्रीय खेल 2025 में….

पटना: उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 के बारहवें दिन बिहार ने इतिहास रच दिया। लॉन बॉल में महिला ट्रिपल स्पर्धा में बिहार की टीम ने पहला स्वर्ण पदक जीता। बिहार को राष्ट्रीय खेल में वर्ष 2000 के बाद पहली बार एक लंबे इंतजार के बाद प्राप्त हुआ है। खुशबु कुमारी, निकहत खातून और पायल प्रीति की बिहार लॉन बॉल की ट्रिपल महिला की टीम ने कांटे की टक्कर वाली प्रतिस्पर्धा में पश्चिम बंगाल की टीम को 15-14 से पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा जमा लिया।

खेल के दौरान एक ऐसा समय था जब यह साफ साफ दिखाई दे रहा था कि बिहार की टीम हार जाएगी क्योंकि उस वक्त स्कोर 1-11 था। लेकिन बिहार की बेटियों ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ स्कोर को 11-11 से बराबर किया बल्कि मैच को 15-14 से जीत भी लिया।

लॉन बॉल ट्रिपल महिला प्रतिस्पर्धा के दौरान बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रन शंकरण, एडहॉक कमिटी बिहार ओलंपिक एसोसिएशन के सदस्य डॉ संजय सिन्हा, डॉ अरुण ओझा, डॉ पंकज ज्योति, पदाधिकारी संजय कुमार, परिमल, पर्यवेक्षक डॉ करुणेश, राणा प्रताप तथा कंटिजेंट मो हारून और सुधांशु और बिहार टीम के देहरादून में उपस्थित सभी खिलाड़ी, प्रशिक्षक और मैनेजर भी उपस्थित थे।

चंदन को रजत – लॉन बॉल की एकल पुरुष स्पर्धा में बिहार के चंदन कुमार ने फाइनल में बहुत शानदार प्रदर्शन किया यद्यपि उन्हें झारखंड के सुनील से अत्यंत निकट के मैच में हार का सामना करना पड़ा, पर वे रजत पदक जीतने में कामयाब हुए।

मॉर्डन पेंटाथलन – हल्द्वानी में आयोजित लेजर रन पुरुष स्पर्धा में बिहार के तीन सदस्यी टीम – प्रिंस 1, प्रिंस 2 व अंकित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Patna:दूल्हे का हो रहा था तिलक..चोरों ने गायब कर दिया रुपए से भरा बैग

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
Saturday Saturday Saturday Saturday

Saturday

Highlights

एसिड अटैक मामले में आया फैसला, 12 साल बाद पीड़ित परिवार...

मोतिहारी : मोतिहारी के व्यवहार न्यायालय ने एसिड अटैक पीड़ित परिवार को 12 वर्षों बाद न्याय दिया है और आरोपी को उम्रकैद की सजा...

बांकीपुर उपचुनाव : RJD ने घोषित किया उम्मीदवार, महागठबंधन में बढ़ी...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त चर्चा चल रही है। इस बीच महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (RJD)...

Dhanbad News: धनबाद पहुंचते ही IG ने क्यों बुलाई बड़ी समीक्षा...

Dhanbad News: बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) शैलेंद्र कुमार सिन्हा सोमवार को धनबाद पहुंचे। उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न...