झारखंड से आई बारात की बाढ़ में पिटाई, 7 जख्मी, दूल्हे का शादी से इंकार!

बाढ़ : बाढ़ में बारात में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना बाढ़ रेलवे स्टेशन के पास दयाचक मोहल्ला का है। जहां झारखंड से आई बारात को बाढ़ में पीटा गया जिसमें सात बाराती घायल हो गए। इस कारण दूल्हा ने शादी से इंकार कर दिया। जिसे मनाने में सराती पक्ष और पुलिस के पसीने छूट गए। बारात बोकारो सेक्टर-9 से आई थी।

बारात निकल रही थी, लोग DJ की धुन पर थिरक रहे थे। तभी अचानक कुछ असामाजिक तत्व भीड़ में घुस आए

आपको बता दें कि बारात निकल रही थी, लोग डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। तभी अचानक कुछ असामाजिक तत्व भीड़ में घुस आए। बारातियों के साथ बदसलूकी शुरू हुई और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। इस हमले में सात बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए।आनन-फानन में घायलों को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। खून-खराबा देखकर दूल्हा ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद शुरू हुआ घंटों चला ड्रामा। लड़की पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए और मंडप की जगह अस्पताल परिसर में ही शादी का दबाव बनाने लगे। कभी मंदिर में शादी की चर्चा होती तो कभी सड़क पर हंगामा देख गया।

Barh Pitai 2 22Scope News

स्थिति को बिगड़ता देख स्थानीय प्रशासन और अस्पताल के डॉक्टरों ने मोर्चा संभाला

वहीं स्थिति को बिगड़ता देख स्थानीय प्रशासन और अस्पताल के डॉक्टरों ने मोर्चा संभाला। दोनों पक्षों को काफी देर तक समझाया-बुझाया फिर पुलिस के सहयोग से दूल्हे को वापस मंडप लाया गया। जल्दबाजी में जयमाला और सिंदूरदान की रस्में पूरी की गईं। इधर, घायलों का इलाज जारी है और विदाई की रस्म पूरी कर बाराती बोकारो के लिए रवाना हो गए हैं।

Barh Pitai 1 22Scope News

Barh Pitai 3 22Scope News

यह भी पढ़े : बुद्ध पूर्णिमा पर गयाजी में सियासी टकराव! ‘महारैली’ बनाम CM दौरा, गांधी मैदान बना हाई अलर्ट जोन

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Giridih Road Show: नवरात्रि के दूसरे दिन मनोज तिवारी और सौंदर्य...

 गिरिडीह में 12 अक्टूबर को मनोज तिवारी और सौंदर्य शर्मा रोड शो में शामिल होंगी। युवाओं, रोजगार और औद्योगिक विकास के मुद्दे के बीच...

SIR Voter List: झारखंड में आदिवासी-मूलवासी संगठनों का विरोध, 10 अक्टूबर...

 झारखंड में SIR मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर आदिवासी-मूलवासी संगठनों ने विरोध जताया है। 10 अक्टूबर को रांची में विरोध मार्च और पुतला दहन...

JSSC CGL Paper Leak: प्रिंटिंग प्रेस कर्मी समीर ने रट डाले...

 JSSC CGL 2023 पेपर लीक मामले की CID जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रिंटिंग प्रेस कर्मी समीर ने परीक्षा से पहले सवाल-जवाब याद...