कोविड गाइडलाइन का पालन कराने सड़क पर उतरे बीडीओ

निरसा (धनबाद) : कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर झारखंड सरकार सख्त है. इस कड़ी में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने को लेकर एग्यारकुंड बीडीओ विनोद कर्मकार ने शुक्रवार को कुमारधुबी बाजार का दौरा किया. मौके पर उनके साथ कुमारधुबी पुलिस भी मौजूद थी.

इस दौरान बीडीओ ने कुमारधुबी सब्जी बाजार एवं सड़क किनारे लगे सभी दुकानदारों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सामग्री बिक्री करने की सलाह दी. जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन एवं झारखंड सरकार के द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन के निर्देशों का कितना अनुपालन हो रहा है. इसे लेकर आज हमने कुमारधुबी बाजार का दौरा किया है. हमने सभी दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सामग्री बेचने की सलाह दी है. अगर बाजार में ज्यादा भीड़ लगती है तो बाजार को अन्य जगहों पर स्थानांतरण करने पर भी विचार किया जाएगा.

रिपोर्ट : संदीप कुमार शर्मा

सैनिक स्कूल की परीक्षा को लेकर पासवा को सवाल, कोविड गाइडलाइन के बावजूद भी झारखंड में किसने दी अनुमति

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...