Jamtara Police अधीक्षक राजकुमार मेहता ने की क्राइम मीटिंग, मौजूद रहें जिले के सभी थाना प्रभारी

Jamtara News: जामताड़ा पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता की अध्यक्षता में जिले के सभी थाना प्रभारियों की क्राइम मीटिंग आयोजित की. बैठक में एसपी ने स्पष्ट कहा कि जिन थाना प्रभारियों ने केस निष्पादन और अपराध नियंत्रण में बेहतर काम किया है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा. जबकि लापरवाह थानाध्यक्षों पर कार्रवाई तय है. एसपी मेहता ने घोषणा की कि कल से जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा. जिसमें चोरी या नकली गाड़ियों, गलत कागज वाले वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने हेलमेट चेकिंग अभियान को और तेज करने का निर्देश दिया ताकि लोग नियमों का पालन करें और दुर्घटनाओं से बचें.  इसके अलावा, जेल से छूटकर आने वाले पुराने अपराधियों का सत्यापन अब थाने स्तर पर किया जाएगा. हत्या, डकैती, चोरी और लूट जैसे मामलों में संलिप्त अपराधियों की गतिविधियों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी. एसपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य जामताड़ा में लॉ एंड ऑर्डर को पूरी तरह दुरुस्त करना है. साथ ही लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा, ‘अपना जीवन सुरक्षित रखना है तो हेलमेट पहने, गाड़ी के कागज साथ रखें और नियमों का पालन करें.’

भूटान से देश वापस लौटे PM Modi, LNJP अस्पताल जाकर की घायलों से मुलाकात

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...