Breaking : ट्रांसफर से नाराज एसडीपीओ साजिद जफर ने दिया इस्तीफा

ट्रांसफर से नाराज झारखंड पुलिस सेवा के एसडीपीओ साजिद जफर ने इस्तीफा दे दिया.

दरअसल झारखंड सरकार के द्वारा किए गए ट्रांसफर से वो नाराज थे.

राज्य भर में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला हुआ है.

इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है.

बता दें कि झारखंड पुलिस सेवा के जिन अफसरों का तबादला हुआ है उनमें गिरिडीह जिले के

खोरीमहुआ अनुमंडल एसडीपीओ साजिद सफर भी शामिल हैं.

आज से लगभग एक महीना पहले ही एसडीपीओ साजिद जफर की नियुक्ति खोरीमहुआ में तैनाती हुई थी

और फिर जब नया लिस्ट आया और उनका फिर से तबादला हो गया है.

सरकार के इस फैसले से नाराज और हताश एसडीपीओ साजिद जफर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर

नाराजगी जाहिर करते हुए नौकरी से रिजाइन देने का निर्णय ले लिया है.

WhatsApp Image 2024 03 06 at 3.48.25 PM 22Scope News

उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि तबादले का अन्याय पूर्ण फैसला देखकर मैंने नौकरी से

इस्तीफा देने का फैसला लिया है.

जीवन नौकरी से बड़ा है. न्याय की जीत होनी चाहिए. जय हिंद.

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग जहां एक और सरकार को कोस रहे हैं

वहीं दूसरी ओर एसडीपीओ के प्रति अपनी संवेदना प्रकट कर रहे हैं.

आपको बता दें कि 5 मार्च को जारी झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के

अधिसूचना के मुताबिक साजिद जफर का स्थानांतरण राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल,

बोकारो के पद पर कर दिया गया है.

सरकार के इसी फैसले से एसडीपीओ साजिद जफर नाराज चल रहे हैं.

Report: Naman Navneet

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...