बिहार बजट : सत्र को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

पटना : बिहार विधान मंडल का बजट सत्र 25 फरवरी से शुरू हो रहा है. जिसको लेकर विधानसभा के बाहर सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं. जिसे लेकर पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने विधानसभा परिसर में दंडाधिकारी और सुरक्षाकर्मियों को जरूरी निर्देश दिये.

bihar police 22Scope News

जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि विधानसभा के बाहर किसी प्रकार की उद्दंडता या विधानसभा सत्र के दौरान धरना प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जिन्हें भी धरना प्रदर्शन करना है उनके लिए गर्दनीबाग में जगह बनाई गई है. बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा. सिर्फ कार्ड धारी ही विधानसभा में प्रवेश कर सकेंगे. सत्र की अवधी लंबी है इसलिए सभी को निर्देश दिए गए हैं कि जिनको जहां पर ड्यूटी लगेगी वह अपनी ड्यूटी पूरी मुस्तैदी से करेंगे. कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

रिपोर्ट : शक्ति

बिहार के सरकारी कर्मियों को रामनवमी का तोहफा, 3 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...