Commercial Advertisment

Bihar Police Vacancy 2025: बिहार पुलिस में 4128 पदों पर निकली बहाली, इस डेट से शुरू होगा आवेदन

Bihar Police Vacancy: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार में पुलिस विभाग के तहत मद्य निषेध सिपाही, जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वाड कॉन्स्टेबल के कुल 4128 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। यह भर्ती केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) की ओर से आयोजित की जा रही है।

योग्य उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2025 है। आवेदन सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

Bihar Police Bharti 2025: पदों का विवरण

पद का नामकुल पद
मद्य निषेध सिपाही (Prohibition Constable)1603
जेल वार्डर (Jail Warder)2417
मोबाइल स्क्वाड कॉन्स्टेबल (Mobile Squad Constable)108
कुल पद4128

Bihar Police Vacancy: योग्यता (Eligibility Criteria)

  • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (Intermediate) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • मोबाइल स्क्वाड कॉन्स्टेबल पदों के लिए हल्के या भारी वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है।

Bihar Police Vacancy: आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु:
  • जेल वार्डर: 23 वर्ष
  • अन्य पद: 25 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

Bihar Police Vacancy: शारीरिक मापदंड (Physical Standards)

पुरुष उम्मीदवार

वर्गलंबाई (सेमी)सीना (सेमी)
सामान्य/पिछड़ा वर्ग16581–86
अत्यंत पिछड़ा/SC/ST16079–84

महिला उम्मीदवार

  • न्यूनतम लंबाई: 155 सेमी
  • न्यूनतम वजन: 48 किलोग्राम

Bihar Police Vacancy: एप्लीकेशन प्रोसेस और फीस

  • आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से csbc.bih.nic.in पर किया जा सकेगा।
  • आवेदन शुल्क: ₹100/- (सभी वर्गों के लिए एक समान)
  • बिना फीस के किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Bihar Drug Crackdown 2026: बिहार में 2026 के दौरान नशे के...

Bihar Drug Crackdown 2026, पटना: बिहार में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है। वर्ष 2026...

Bihar SDG Targets 2030: यूनिसेफ के साथ बिहार सरकार की अहम...

Bihar SDG Targets 2030, पटना: बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को हासिल करने के लिए विभागीय समन्वय और निगरानी...

Bihar Gad Niti: बिहार की नदियों से गाद निकालने का समझौता,...

Bihar Gad Niti, पटना: बिहार में बाढ़ नियंत्रण, औद्योगिक विकास और रेल कनेक्टिविटी को लेकर राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर काम तेज...