वरीय अधिकारी ने अज्ञात व्यक्ति को जख्मी हालत में अस्पताल से फेंकवाया, हो गई मौत

औरंगाबाद : औरंगाबाद सदर अस्पताल की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। ताजा मामला झाड़ियों में फेंके मिले एक अज्ञात शव से जुड़ा है। जिसे 12 नवंबर को बारुण थाना की पुलिस ने बरामद किया था। शव की पहचान को लेकर मामले की जब पुलिसिया जांच शुरू की गई तब बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया। दरअसल, मृतक को किसी ने बीमार हालत में देख सदर अस्पताल में लाकर छोड़ दिया था। बाद में अस्पताल में उसका आंशिक इलाज भी हुआ लेकिन अस्पताल के एक वरीय अधिकारी के इसे कहीं दूर ले जाकर छोड़ देने के निर्देश पर एम्बुलेंस कर्मियों ने उसे गंभीर अवस्था में ही बारुण थाना क्षेत्र के पोखराही गांव के पास झाड़ियों में ले जाकर छोड़ दिया। बाद में इलाज के अभाव में उसी स्थान पर उसकी तड़प-तड़प मौत हो गई थी, जिसका शव पुलिस ने बरामद किया।

आपको बता दें कि सदर अस्पताल प्रबंधन की इस घिनौनी हरकत का पता किसी को भी शायद कभी नहीं चल पाता। यदि शव में लिपटे चादर की पहचान सदर अस्पताल के चादर के रूप में नहीं हुई होती। सुराग मिलते ही पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ करनी शुरू की तो एम्बुलेंस कर्मियों ने सारे राज उगल दिए। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने की नियत से जब अस्पताल में लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला तो इस करतूत की पुष्टि भी हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक एंबुलेंस कर्मी औऱ एक स्ट्रेचर ब्वॉय को गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं इस बारे में जिले के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी यानी कि एसीएमओ ने इसे बिल्कुल ही अमानवीय कार्रवाई बताया और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही है। अभी भी बारुण थाना अध्यक्ष के द्वारा मामले का तहकीकात जारी है।

यह भी पढ़े : पांच रुपए को लेकर दुकानदार ने ग्राहक को मारी चाकू

यह भी देखें :

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand Politics: ‘देश संविधान से चलेगा, बाबूलाल के फरमान से नहीं’...

 झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सरना, डीलिस्टिंग और धर्म की राजनीति को लेकर भाजपा और RSS पर निशाना साधते हुए संविधान और...

Bihar Education Update: 211 प्रखंडों में 1 जुलाई से शुरू होगी...

 बिहार सरकार ने 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में 1 जुलाई से स्नातक पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया...

Bihar Higher Education Mission: 1 जुलाई से 211 प्रखंडों में शुरू...

बिहार सरकार ने 1 जुलाई से 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया भी...

बिहार Health Infra Boost: PPP मॉडल से ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड मेडिकल...

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज विकास और रेफरल सिस्टम सुधार के...

हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img