Advertisment

महागामा में राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार: “बीजेपी को दें प्रचंड बहुमत, भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड का सपना साकार करें

गोड्डा: महागामा गोड्डा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महागामा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी अशोक कुमार प्रसाद के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि अशोक कुमार एक ईमानदार नेता हैं, जो वर्षों से क्षेत्र की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाते आए हैं। उन्होंने कहा, “अशोक कुमार के दामन पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं है। जनता को इस बार प्रचंड बहुमत से भाजपा को विजयी बनाना चाहिए।”

रक्षा मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की झारखंड को अलग राज्य का दर्जा देने में निभाई भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा, “झारखंड के विकास का सपना अटल जी ने देखा था। अब इसे साकार करने के लिए मजबूत सरकार जरूरी है।”

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके 10 साल के शासनकाल में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर था। राजनाथ सिंह ने कहा, “कांग्रेस की सरकार ने कोयला घोटाले में देश को लूटा। लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद महंगाई घट रही है, और हर योजना का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए उन्होंने जनधन योजना, कौशल विकास और वेंचर फंड जैसी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने युवाओं को रोजगार के नए अवसर देने का भरोसा दिलाया और कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब और जरूरतमंदों के लिए योजनाओं को सरल और पारदर्शी बनाया है।

राजनाथ सिंह ने जनता से अपील की कि वे झारखंड में स्थिर और मजबूत सरकार बनाने के लिए भाजपा को पूर्ण बहुमत दें। उन्होंने क्रिकेट का उदाहरण देते हुए कहा, “अशोक कुमार ने तीन बार जीत दर्ज की है, अब चौका मारने का वक्त है। इस बार उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।”

सभा के अंत में उन्होंने लोगों से “भारत माता की जय” के नारों के साथ भाजपा के लिए समर्थन की अपील की।

 

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...