बिक्रमगंज में 2 पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, कई अवैध सामान बरामद

रोहतास : रोहतास जिले के बिक्रमगंज में आज सुबह दो पक्षों के बीच हुए ताबड़तोड़ फायरिंग में जहां गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। वहीं मारपीट और पत्थरबाजी में तीन अन्य लोग जख्मी हुए थे। उसे मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पूर्व मुखिया मदन सिंह सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से एक एकनाली बंदूक, 99 कारतूस और शराब की 11 बोतलें बरामद हुआ है।

बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि पूर्व मुखिया मदन सिंह का उनके ही गांव के रामकृपाल सिंह, सोमनाथ सिंह तथा रामजी सिंह के साथ विवाद है। इस विवाद में यह फायरिंग हुई है। फायरिंग में जहां दो लोग मनोज कुमार तथा रामकृपाल सिंह यादव घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए बिक्रमगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दे कि दोनों पक्ष में जमकर फायरिंग हुई, साथ ही मारपीट और पथराव भी हुआ है। क्योंकि मौके पर पुलिस बल्कि तनाती कर दी गई है और अब मामला लगभग शांत हो गया है।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि दोनों पक्ष द्वारा बिक्रमगंज के मठिया गांव में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था। इसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे पर डीजे बजाने का कंप्लेंट करा रहे थे। पुलिस के जाने के बाद मामला को शांत किया गया था। फिर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। इसके उपरांत दूसरा पक्ष मुआवजा की मांग करने लगा। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया और बात फायरिंग तक पहुंच गई।

यह भी पढ़े : महिला की गला घोंटकर हत्या

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!