आज से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, रांची में बारिश, गिरा पारा

रांची: देश की दो-तिहाई से अधिक आबादी नए साल में लगातार कड़ाके की ठंड झेल रही है। हालात अगले दो दिन भी ऐसे ही रहने वाले हैं। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के अधिकांश इलाकों में अगले दो दिन न्यूनतम तापमान 3 से 8 डिग्री के बीच दर्ज होगा।

23 के बाद तापमान बढ़ने लगेगा। जम्मू-कश्मीर में 24 जनवरी तक हल्की बर्फबारी की उम्मीद है। लद्दाख में भी बर्फ गिरेगी। हालांकि मैदानी इलाकों में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान के बाद अब बिहार मध्यप्रदेश के कई इलाके ठिठुर रहे हैं। मप्र का नौगांव शनिवार सुबह देश के बाकी मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा रहा।

यहां न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री दर्ज हुआ। बिहार के गया में 4 डिग्री रहा। इधर झारखंड में मौसम साफ होते ही शनिवार को रांची का पारा चार डिग्री तक गिरकर 8.8 डिग्री पर पहुंच गया।

हालांकि शनिवार को दिन में कोहरा छंटा, लेकिन सुबह 11 बजे तक एक भी विमान नहीं उतर सका। छह फ्लाइट रद्द हो गई। कई ट्रेनें भी देरी से चलीं।

वहीं शनिवार रात को रांची के कई इलाकों में बारिश भी हुई। इससे कंपकंपी और बढ़ गई। विंड चिल इफेक्ट, इसलिए ठंड ज्यादाः मौसम विज्ञानी बताते हैं कि बीते तीन-चार दिन से उत्तर से लेकर पूर्व व मध्य भारत में दिन का तापमान बढ़ नहीं रहा है। इससे ठंड ज्यादा लग रही है। वहीं, सूखे मौसम में चलने वाली हवाओं ने भी ठंड का एहसास बढ़ा दिया है।

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...