पूरे प्रदेश में प्रचंड गर्मी का अलर्ट जारी गोड्डा का तापमान फिर पहुंचा 45.2 डिग्री

रांची: झारखंड में मौसम के तेवर और तल्ख हो गए हैं। पूरा सूबा धूप की तपिश के साथ भीषण लू की चपेट में है। इन सबके बीच मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में प्रचंड गर्मी का अलर्ट जारी किया है साथ ही 19 जून तक तेज लू का प्रकोप जारी रहने के आसार हैं। इस दौरान कुछ जिलों तेज हवा के साथ बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकतम तापमान में बदलाव के आसार हैं।

35 22Scope News

औसत अधिकतम तापमान सामान्य से आठ तक डग्री अधिक : मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री तक अधिक है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार-पांच डिग्री अधिक है। इससे लू चलने की स्थिति होती है।

229 22Scope News

गोड़ा सबसे अधिक गर्म रहा: शुक्रवार को गोडा राज्य में सबसे अधिक गर्म रहा। यहा अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा पाकुड़ में अधिकतम तापमान 44.5, देवघर में 43.5 तथा मेदिनीनगर और जमशेदपुर में 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। बता दें कि इस सीजन में गोड्डा में तीसरी बार पारा 45. के पार पहुंचा है। इधर, लू से भी लोग बेहाल हो गए हैं। हाल यह है कि सुबह सात-आठ बजे के बाद से ही गर्म हवाएं चलने लग रही हैं। यह दौर देर रात तक जारी रह रहा है।

160 2 22Scope News

बीते 54 साल में चौथी बार है जब जून में रांची में इतनी भीषण गर्मी : पड़ रही है। रांची का पारा शुक्रवार को 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा दिन में गर्म हवाएं भी चलीं। इससे रांचीवासी बेचैन हो उठे। जानकारी के अनुसार रांची में पहली बार 1969 जून में पारा 39 डिग्री के पार पहुंचा था। इसके बाद जून 1995 में 39.5, 2005 में 40 व 2012 में 40.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था।

वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो इस साल 15 जून तक रांची का न्यूनतम तापमान दूसरी बार सबसे अधिक 24.8 डिग्री रहा। यह वर्ष 2012 के 25.2 डिग्री के बाद सबसे अधिक है। बता दें कि इस सीजन में 23 मई को सबसे अधिक गर्मी पड़ी थी। 23 मई को यहां का तापमान पहली बार 41.0 डिग्री पर पहुंच गया था।

Sudivya Sonu Last Rites: हजारों की भीड़ के बीच पंचतत्व में...

Sudivya Sonu Last Rites: झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक रहे स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी...

Gopalganj के भवानी और रिया का World Taekwondo Championship 2026 के...

World Taekwondo Championship 2026, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड से निकलकर दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान...

Bihar Flood Alert 2026: बेगूसराय से कटिहार तक गंगा किनारे विशेष...

Bihar Flood Alert 2026: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और पटना के गांधी घाट पर उच्चतम बाढ़ स्तर यानी Highest Flood Level (HFL) पार...