Advertisment

झारखंड में 5 दिसंबर से कड़ाके की सर्दी की संभावना, तापमान में गिरावट

रांची: मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में 5 दिसंबर से कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के तापमान में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। मंगलवार को राज्य में सामान्य मौसम देखने को मिला, लेकिन अब उत्तर-पश्चिम दिशा से शुष्क और सर्द हवा का रुख झारखंड की ओर बढ़ रहा है, जिससे ठंड बढ़ेगी।

राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को बादल छंटने के बाद धूप खिली। रांची का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री तक पहुंच गया, जो कि एक दिन पहले के 23.1 डिग्री से लगभग पांच डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से करीब चार डिग्री ज्यादा था। हालांकि, मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले 48 घंटे में तापमान में कमी आने का पूर्वानुमान है।

पिछले कुछ दिनों से झारखंड में फेंगल तूफान के प्रभाव से बादल थे, लेकिन अब उनका असर समाप्त हो चुका है। इसके कारण ठंडी हवा सीधे झारखंड में प्रवेश करेगी, जिससे सुबह और शाम के समय कनकनी बढ़ेगी। हालांकि, दिन में धूप से थोड़ी राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि फेंगल तूफान के बाद अब उत्तर से आने वाली सर्द हवाएं झारखंड में तापमान में गिरावट का कारण बनेंगी। राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहा है, जैसे जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और न्यूनतम 17.4 डिग्री था, वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री था।

आने वाले दिनों में, विशेषकर सुबह और शाम के समय, ठंड में तेजी से बढ़ोतरी की संभावना है।

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...