BJP के सभी 78 MLA, MLC और पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर, शाह वर्चुअल तरीके से करेंगे संबोधित

गया : बिहार की राजनीति में इन दिनों सियासी घमासान मचा हुआ है। फ्लोर टेस्ट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के तेवर एक जैसे हैं। विधायकों के आंकड़े थोड़े इधर-उधर हुए तो सत्ता की बागडोर का पलङा किसी और भी झुक सकता है। इसके बीच भाजपा ने फ्लोर टेस्ट में एनडीए को जीत दिलाने के लिए बड़ी रणनीति तैयार की है। विशेष प्रशिक्षण शिविर के बहाने बिहार के बोधगया में भाजपा के सभी 78 विधायकों, एमएलसी और पदाधिकारियों को बुलाया गया है। शनिवार से विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा, जो रविवार को भी चलेगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वर्चुअल तरीके से इस मीटिंग को प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर सकते हैं। फिलहाल माना जा रहा है, कि यह फ्लोर टेस्ट से पहले भाजपा विधायक को एक पाले में रखने कि भाजपा केंद्रीय कमेटी की रणनीति में से एक है। जिसे विशेष प्रशिक्षण शिविर के बहाने बोधगया में रखा गया है। फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले भाजपा के कुछ विधायकों के रवैए ठीक नहीं हैं। जिसे देखते हुए भाजपा की केंद्रीय कमेटी ने विशेष प्रशिक्षण शिविर के बहाने सभी को एकजुट करने की बड़ी रणनीति तैयार की है। गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले दिनों मिले थे। संभवत फ्लोर टेस्ट पास करने के बीच उथल-पुथल को देखते हुए सीएम ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी और उसके बाद इस तरह का कार्यक्रम भाजपा विधायकों का बोधगया में रखा गया है।

भाजपा के सभी विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर होगा. इसमें सभी एमएलसी एवं पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे। इसे मिशन 2024 यानी लोकसभा चुनाव का नाम देते हुए इसका आयोजन किया जा रहा है। लेकिन बिहार की वर्तमान राजनीति को देखते हुए कहीं न कहीं इसका कनेक्शन बिहार में 12 फरवरी को होने वाले फ्लोर टेस्ट से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि बिहार की राजनीति में इन दिनों काफी सियासी घमासान मचा हुआ है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के अपने-अपने दावे हैं। दोनों निश्चित है। लेकिन एनडीए फ्लोर टेस्ट के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त नहीं है। जदयू या भाजपा के कुछ विधायक ही इधर-उधर हो गए तो बिहार की राजनीति उथल-पुथल वाली हो जाएगी। यानी सता की बागडोर किसी ओर भी झुक सकती है। एनडीए और महागठबंधन के बीच फिलहाल फ्लोर टेस्ट का घमासान की तैयारी अपने-अपने तरीके से की गई है। काफी संशय फ्लोर टेस्ट को लेकर बना हुआ है, कि आखिर इसमें क्या होगा। राजनीति के जानकार भी मानते हैं कि यदि थोड़ा भी इधर-उधर हुआ तो अप्रत्याशित पहलू के सामने आ सकते हैं।

वैसे मिली जानकारी के अनुसार बोधगया में भाजपा विधायकों का विशेष प्रशिक्षण शिविर शनिवार से शुरू हो जाएगा। यह रविवार को भी चलेगा। मिशन 2024 के तहत आयोजित राज स्तरीय शिविर में बिहार भाजपा के सभी विधायक एवं एमएलसी शामिल होंगे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करेंगे। वहीं जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस प्रशिक्षण शिविर को वर्चुअल तरीके से संबोधित करेंगे। इसमें भाजपा के बिहार राज्य प्रभारी विनोद तावड़े सहित केंद्रीय कमेटी के अनेक प्रतिनिधियों के भी शामिल होने की संभावना जलाई जा रही है।बताया जा रहा है कि शनिवार से बोधगया के महाबोधी रिसॉर्ट में शुरू होने वाले भाजपा के विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के बाद यहां से सभी विधायक पटना रवाना होंगे। फिर 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट में शामिल होंगे।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...