बोधगया में 2 दिवसीय BJP का प्रशिक्षण शिविर, सभी बड़े नेता मौजूद

गया : बोधगया में दो दिवसीय भाजपा का प्रशिक्षण शिविर रखा गया था जिसका उद्घाटन दोनों डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी और सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। साथ ही सभी 78 विधायक व एमएलसी भी इस बैठक में शामिल हुए। दो दिवसीय यह प्रशिक्षण शिविर कल समाप्त हो जाएगा। इसके बाद सभी विधायक यहां से पटना के लिए रवाना होंगे और 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट में शामिल होंगे।

हालांकि बताया जाता है कि यह प्रशिक्षण शिविर फ्लोर टेस्ट से पहले सभी विधायकों को एकजुट करने को लेकर भी यह प्रशिक्षण शिविर का नाम दिया गया था हालांकि नेताओं का कहना है कि यह पूर्व से ही प्रशिक्षण निर्धारित था इससे फ्लोर टेस्ट से कोई लेना-देना नहीं है, हमलोग के पास पूरा बहुमत है।

वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भाजपा का यह विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया है, जो रविवार को भी चलेगा। इसमें सभी 78 विधायक शामिल हुए हैं। हालांकि कुछ विधायकों के गायब रहने के सवाल पर कहा कि ऐसा नहीं है, वह आ रहे हैं। रश्मि वर्मा और विनय बिहारी के नहीं आने पर कहा कि वह आ रहे हैं। सभी 78 विधायक हमारे प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विशेष प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, मंत्री डॉ प्रेम कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Women Employment Scheme: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बदली चंपा...

Bihar Women Employment Scheme, मुंगेर: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और 'बिहार केसरी' के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती बुधवार, 21...

रथिन भद्र को मिला प्रतिष्ठित Dr. Subrato Maitra Memorial Award, समाज...

रथिन भद्र को समाज सेवा, जल संरक्षण और बंगाली संस्कृति के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. सुब्रतो मैत्रा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित...