राष्ट्रपति से मिले शाहनवाज, भागलपुर आगमन का दिया न्योता, शहीद तिलकामांझी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण…

भागलपुर : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन (Syed Shahnawaz Hussain) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) से मुलाकात कर उन्हें भागलपुर आने का न्यौता दिया। शाहनवाज हुसैन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भागलपुर आने का न्योता देकर उनसे तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में अमर शहीद तिलकामांझी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण का आग्रह किया। शाहनवाज हुसैन ने कहा राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान उनसे विक्रमशीला विश्वविद्यालय परिसर के भ्रमण के लिए भी आमंत्रण दिया।

Goal 4 22Scope News

शाहनवाज ने कहा- राष्ट्रपति से अत्यंत आत्मीय भाव से उनकी मुलाकात हुई, आमंत्रण स्वीकार करने के साथ उन्होंने भागलपुर आने के लिए वो जरुर प्रयास करेंगी

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अत्यंत आत्मीय भाव से उनकी मुलाकात हुई और आमंत्रण स्वीकार करने के साथ उन्होंने कहा कि भागलपुर आने के लिए वो जरुर प्रयास करेंगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज ने मुलाकात के दौरान महामहिम को भागलपुर के ऐतिहासिक महत्व के संबंध में भी पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंग प्रदेश का इतिहास महाभारत व रामायण काल से जुड़ा हुआ है। श्रावणी मेले के दौरान लाखों की संख्या में शिव भक्त गंगा जल लेकर बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित करते हैं। विश्व स्तर पर सिल्क सिटी भागलपुर का अपना एक अलग महत्व है। प्राचीन मंदार पर्वत की भी कहानियां पुराणों से जुड़ी हुई हैं। कहलगांव स्थित विक्रमशिला विश्वविद्यालय की पुर्नस्थापना को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार लागातार प्रयासरत हैं। इस विश्वविद्यालय के यहां बन जाने से भागलपुर का प्राचीन गौरव लौट आएगा।

यह भी पढ़े : तेजस्वी के लेख पर शाहनवाज का तंज, कहा- पढ़े-लिखे नहीं, किसी और की…

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!