धनबाद : धनबाद में समाज व इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ट्रांसपोर्टर पिता-पुत्र ने नाबालिग के साथ कई वर्षों तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना बैंक मोड़ थाना क्षेत्र की है. आरोपी का नाम अमिताभ दत्ता और उसके बेटे अभिषेक दत्ता बताया जा रहा है. पीड़िता एवं परिजनों ने बैंक मोड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी अमिताभ दत्ता और उसके बेटे अभिषेक दत्ता मौके से फरार हो गया है.
आरोपी के घर में दुष्कर्म पीड़िता नौकरानी का काम करती थी. उसके पिता को आर्थिक मदद के साथ-साथ पढ़ाने-लिखाने और विवाह में मदद करने का आरोपी ने भरोसा दिलाया था. कहा जा रहा है कि कई वर्षों तक दुष्कर्म से पीड़िता कई बार गर्भवती भी हुई.
क्या है पूरा मामला
सिद्धी अपार्टमेंट में देवीपाड़ा निवासी अमिताभ दत्ता उसके बेटे ने नाबालिग से छह वर्षों तक यौन शोषण किया है. नाबालिग के आरोप के अनुसार छह वर्ष पूर्व अमिताभ दत्ता उसे अपने घर यह कह कर ले गये कि वह उनकी परवरिश करेंगे. उसके घर में कोई काम करने वाला नहीं है. नाबालिग के परिजन को बोला कि वह उसकी पढ़ाई-लिखाई और शादी का खर्च भी देंगे. बताया कि एक दिन उन्होंने उसे नशीली दवा खिलाकर उसके साथ यौन शोषण किया. इसका आभास जब उसे हुआ तो उसने इसकी शिकायत पुलिस में करनी चाही. इस पर अमिताभ दत्ता ने उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी.
बाद में आरोपित ने पैसे का लालच देते हुए उसे अपने पास रखा. नाबालिग के अनुसार अमिताभ दत्ता ने आधार कार्ड में उसके पिता की जगह अपना नाम रख दिया. बोला कि वह हर जगह यही बोलेंगे कि वह उसकी बेटी है, इससे उसकी शादी कराने में उसे आसानी होगी. इसका लालच देकर वह लगातार उसका यौन शोषण करता रहा. नाबालिग ने बताया कि उसके बेटे को भी इसकी भनक लग गयी. चार दिसंबर को उसका बेटा रांची से आया और जबरदस्ती मेरे कमरे में घुस मेरे साथ दुष्कर्म किया. बोला कि अब वह भी उसके साथ वही करेगा जो उसके पिता करते आए हैं. नाबालिग के अनुसार इसके बाद उसने इसकी प्राथमिकी बैंक मोड़ थाना में दर्ज करवायी.
रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल
Highlights


















