बोकारो: चर्चित शंकर रवानी हत्याकांड के आरोपी के घर से पुलिस ने ए के 47 समेत कई ऑटोमेटिक आर्म्स बरामद किया है। इन आर्म्स में कार्बाइन,विदेशी पिस्टल समेत कई अत्याधुनिक हथियार शामिल हैं।प्रेसवार्ता मे एसपी पूज्य प्रकाश ने बताया कि शंकर रवानी मामले की एक और उद्भेदन हुआ है ।
घटना में शामिल पांच अपराधी के गिरफ्तार के बाद एक और अपराधी बीरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर पुलिस ने ए के 47,कार्बाइन सहित कुल सात आर्म्स समेत 65 कार्टून विभिन्न ब्रांडो के विदेशी शराब बरामद किया हैं। बरामद हथियारों में चार ऑटोमेटिक पिस्तौल, एक स्वचालित रिवाल्वर शामिल हैं।
एसपी ने बताया कि पूर्व में ही शंकर रवानी हत्याकांड के और आपराधी गिरफ्तार किये जा चुके थे, तथा घटना में प्रयुक्त कार तथा बाइक की बरामदगी हो गई थी।


















