Patna पहुंचा शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर

पटना: स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का निधन लंबी बीमारी के बाद मंगलवार की शाम दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। उनके निधन के बाद बिहार समेत देश में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार राजधानी पटना के गुलबी घाट पर किया जायेगा। शारदा सिन्हा का शव बुधवार को विमान के जरिये पटना लाया गया है। पटना एयरपोर्ट पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा समेत कई नेता पहुंचे।

पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने एयरपोर्ट पर कहा कि शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर अभी अंतिम दर्शन के लिए राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास पर रखा जाएगा। वहीं पर परिवार तय करेगा कि अंतिम संस्कार आज होगा या कल। अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ गुलबी घाट पर होगा। बता दें कि बिहार की स्वर कोकिला के निधन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की घोषणा की है। वहीं उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, लोक गायिका मैथिलि ठाकुर, कल्पना पटवारी समेत आम जन से लेकर नेता और बॉलीवुड हस्तियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  CM आज पहुंचेंगे सिमरिया, करेंगे कल्पवास मेला का परिभ्रमण

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
Patna Patna Patna

Patna

Highlights

Saffrn

Trending News

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में खेल विकास व अवसंरचना...

पटना : खेल मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन पटना में राज्य की खेल अवसंरचना परियोजनाओं, खेल प्रतिभा विकास कार्यक्रमों...

Ethanol Blended Petrol पर बड़ी राहत: E22 से E30 तक के...

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। सरकार ने 22% से 30% तक...

Instagram पर कट्टा दिखाने वाली नाबालिग युवती गिरफ्तार

नौबतपुर : सोशल मीडिया पर देसी कट्टा के साथ फोटो और वीडियो साझा करना एक नाबालिग युवती को भारी पड़ गया। नौबतपुर पुलिस ने...

मोतिहारी प्रशासन ने अवैध बालू खनन के खिलाफ की कार्रवाई, छापेमारी...

मोतिहारी : खबर प्रकाशित होने के बाद मोतिहारी प्रशासन ने अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई की है। खनन विभाग ने छापेमारी कर एक...

क्या फिर गिरेगा विक्रमशिला सेतु! एक और स्पैन का बढ़ा गैप,...

भागलपुर : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज के निर्माण के बाद एक और जगह बड़ा खतरा मंडराने लगा है। बिजली खंभा संख्या-121...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img