पद्मभूषण शारदा सिन्हा की हालत गंभीर, दिल्ली एम्स में भर्ती

नई दिल्ली: प्रसिद्ध लोक गायिका पद्मभूषण शारदा सिन्हा की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उन्हें पिछले एक सप्ताह से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शारदा सिन्हा हाल ही में गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में दाखिल हुईं, और उनके पति का निधन भी उनके लिए एक बड़ा सदमा रहा है।

140047 8 22Scope News

जानकारी के अनुसार, शारदा सिन्हा ने पिछले दो-तीन दिनों से खाना-पीना भी बंद कर दिया है, जिससे उनकी स्थिति और भी नाजुक हो गई है। डॉक्टर्स की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है और दवाओं के जरिए उन्हें बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है।

परिजनों का आरोप है कि शारदा सिन्हा को विशेष उपचार की जितनी जरूरत थी, उतनी व्यवस्था नहीं की गई। बिहार की सांस्कृतिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाने वाली शारदा सिन्हा ने छठ पूजा के कई प्रसिद्ध गीत गाए हैं, जो हर घर में सुनाई देते हैं।

राजनीतिक दलों के प्रवक्ताओं ने भी इस दुखद समाचार पर चिंता व्यक्त की है। बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि शारदा सिन्हा बिहार की शान हैं और सरकार को उनके इलाज पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं, जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी शारदा सिन्हा के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

अस्पताल में शारदा सिन्हा के परिजन लगातार उनकी देखभाल कर रहे हैं, और बिहार के सभी नेताओं से अपील की जा रही है कि वे उनकी स्थिति को गंभीरता से लें। इस समय उनकी स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ, सभी की नजरें शारदा सिन्हा की रिकवरी पर हैं।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...