शिबू सोरेन झारखंड में सियासी हलचल के बीच पहुंचे रांची

रांची. झारखंड में सियासी हलचल के बीच दिशोम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली से वापस रांची लौट गये हैं। वे रांची एयरपोर्ट से सीधा अपने आवास के लिए रवाना हो गये। बता दें कि आज चंपई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद हेमंत सोरेन ने प्रदेश के नये सीएम के लिए राज्यपाल के पास दावा पेश किया है।

शिबू सोरेन पहुंचे रांची

वहीं इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष झारखंड विधानसभा अमर कुमार बाउरी ने हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ दो महीने की बात थी हेमंत जी, दो महीने के बाद चुनाव जीत कर आप फिर से मुख्यमंत्री बन सकते थे। इतने वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन को जिस तरह से सत्ता से अलग किया और उनको मजबूर किया इस्तीफा देने के लिए। इसे झारखंड की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

वहीं मीडिया से बात करते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि कुछ दिन पहले, मुझे मुख्यमंत्री बनाया गया और मुझे राज्य की जिम्मेदारी मिली। हेमन्त सोरेन के वापस आने के बाद हमारे गठबंधन ने यह फैसला लिया और हमने हेमन्त सोरेन को अपना नेता चुना है। अब, मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

67 वर्षीय झामुमो नेता चंपई सोरेन ने 2 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जब कथित भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने से पहले हेमंत सोरेन को इस्तीफा देना पड़ा था। हेमंत सोरेन को लगभग पांच महीने के बाद 28 जून को जेल से रिहा कर दिया गया। झारखंड उच्च न्यायालय ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जमानत दे दी थी।

440 Tyre Vehicle Palkot: 440 टायर और उस पर लदी विशाल...

440 Tyre Vehicle Palkot: गुमला जिले के पालकोट क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने ग्रामीणों की उत्सुकता बढ़ा दी।...

JSSC CGL Appointment Stay: नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक,...

JSSC CGL Appointment Stay: झारखंड में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से नियुक्त हुए कर्मियों के लिए झारखंड हाईकोर्ट का ताजा आदेश राहत लेकर...

Jharia Land Subsidence: झरिया में अचानक भू-धंसान से दहशत, RSP कॉलेज...

Jharia Land Subsidence: झरिया के भगतडीह स्थित पुराने आरएसपी कॉलेज के पीछे कामिनी कल्याण क्षेत्र में अचानक भू-धंसान की घटना से इलाके में अफरा-तफरी...