मोतिहारी : विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत आज मोतिहारी के पिपराकोठी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे और उनहोने किसानों से मिलकर उनकी समस्या को सुना। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगर कृषि मंत्री होते हुए किसानों के खेत तक नहीं पंहुचा जाए तो मंत्रालय चलाना संभव नहीं है।

ऑपरेशन सिंदूर पर पूरा देश गौरव कर रहा है, विपक्ष कमी ढूंढ रहा है – शिवराज सिंह
वहीं शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष पाकिस्तान की भाषा बोल रहा रहा है। जिस ऑपरेशन सिंदूर पर पूरा देश गौरव कर रहा है। उसमें विपक्ष कमी इसलिए ढूंढ रहा है ताकि पाकिस्तान का महिमा मंडन कर सके। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कहा कि एक साथ खून और पानी नहीं बह सकता है। क्योंकि हमारे देश के कई राज्य पानी के लिए प्यासे रहते हैं। जवाहर लाल नेहरु की एक गलती के कारण पाकिस्तन को पानी दिया जाता था पर अब ऐसा नहीं होगा। बिहार चुनाव पर साफ शब्दों में शिवराज सिंह ने कहा कि दीवारों पर साफ लिख दिया गया है कि एक बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बन रही है।
यह भी पढ़े : विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कल मोतिहारी पहुंचेंगे शिवराज सिंह चौहान…
यह भी देखें :
सोहराब आलम की रिपोर्ट


















